Thursday, 12 November 2026

परशुरामजी का चरित्र

वैशम्पायनजी कहते हैं _तदनन्तर भगवान् श्रीकृष्ण, राजा युधिष्ठिर शेष पाण्डव तथा कृपाचार्य आदि सब लोग अपने निराकार विशाल रथों से कुरुक्षेत्र की ओर बढ़े। रास्ते में चलते_चलते भगवान् श्रीकृष्ण राजा युधिष्ठिर को परशुरामजी का पराक्रम सुनाने लगे_'राजन् ।ये जो पांच सरोवर दिखाई पड़ते हैं, ' रामह्लद नाम से प्रसिद्ध हैं। परशुरामजी ने इक्कीस बार इस भूमंडल के क्षत्रियों का संहार करके इन कुण्डों को उनके खून से भरा था।'
युधिष्ठिर ने पूछा_यदुनाथ ! जब परशुरामजी ने पूर्वकाल में इस पृथ्वी को इक्कीस बार क्षत्रियों से सूनी कर दिया तो फिर उनकी उत्पत्ति कैसे हुई ? उन्होंने क्षत्रियों का संहार क्यों किया ? मेरे इस संदेह को आप दूर कीजिये; क्योंकि वेद_शास्त्र भी आपसे बढ़कर नहीं हैं। वैशम्पायनजी कहते हैं_राजन् ! राजा युधिष्ठिर के इस प्रकार पूछने पर श्रीकृष्ण ने वह सब घटना जैसे घटित हुई थी, सब उन्हें कह सुनायी। श्रीकृष्ण बोले_कुन्तीन्दन ! मैंने महर्षियों के मुख से परशुरामजी के प्रभाव, पराक्रम तथा जन्म की कथा जिस प्रकार सुनी है, वह सब आपको सुनाता हू; सुनिये। प्राचीनकाल में एक जह्नु नाम के राजा  हो गये हैं; उनके पुत्र का नाम था अज। आज से बालकाश्व का जन्म हुआ और बलाकाश्व के पुत्र का नाम कुशिक हुदि और श्रीआ। कुशिक बड़े धर्मज्ञ थे, उन्होंने पुत्र प्राप्ति के लिये अनेक तपस्या की; इससे साक्षात् इन्द्र ही उनके यहां पुत्र रूप में अवतरित हुए। उनका नाम पड़ा गाधि। राजा गाधि के एक पुत्री हुई जिसका नाम था सत्यवती। राजा ने भृगुनंदन ऋचीक मुनि के साथ अपनी उस कन्या का व्यास कर दिया। सत्यवती बड़े आचार_विचार से रहती थी, उसकी शुद्धता देखकर ऋचीक मुनि बड़े प्रसन्न हुए। उन्होंने सत्यवती को तथा गाधि को पुत्र देने के लिये चरु तैयार किया और अपनी उस पत्नी को बुलाकर कहा_'कल्याणी ! यह दो तरह का चरु है, इसमें से यह तो तुम खा लेना और दूसरा अपनी मां को खिला देना। इससे तुम्हारी माता के गर्भ से एक तेजस्वी पुत्र उत्पन्न होगा, जो बड़े _बड़े क्षत्रियों का संहार करेगा और कोई भी क्षत्रिय उसे युद्ध में नहीं जीत सकेगा। इसी तरह तुम्हारे लिये जो चरु तैयार किया गया है, इसको खाने से तुम एक श्रेष्ठ ब्राह्मण बालक उत्पन्न करोगी, जो मन कर काबू रखनेवाला, तपस्वी तथा धैर्यवान होगा।' पत्नी को इस प्रकार समझाकर तपस्या में लगे रहनेवाले ऋचीक मुनि वन में चले गये। इसी समय तीर्थयात्रा के लिये निकले हुए राजा गाधि अपनी स्त्री के साथ ऋचीक के आश्रम पर गये। सत्यवती उस समय दोनों चरु हाथ में लेकर बड़ी उतावली के साथ माता के पास पहुंची और उसके पति ने जो कुछ कहा था, वह सब प्रसन्नतापूर्वक उसने अपनी मां को सुना दिया। उसकी माता ने भूल से अपना चरु तो सत्यवती को दे दिया और स्वयं उसका का लिया। तदनन्तर सत्यवती ने क्षत्रियों का विनाश करनेवाला गर्भ धारण किया।उसकी अवस्था देख ऋचीक मुनि ने कहा_'कल्याणी ! मैंने तुम्हारे चरु में ब्राह्मण का तेज स्थापित किया और तुम्हारी माता के चरु में क्षत्रियों का संपूर्ण तेज रख दिया था। किन्तु अब चरुओं के बदल जाने से ऐसी बात नहीं होगी। तुम्हारी माता का पुत्र तो ब्राह्मण होगा और तुम्हारा पुत्र क्षत्रिय।' यह सुनकर सत्यवती क्रोध से कांप उठी, उसने पति के चरणों पर मस्तक रखकर कहा_'भगवन् ! अब ऐसी बात न कहिये। मुझे ब्राह्मणत्व से रहित पुत्र पाने का आशीर्वाद न कीजिये।'
ऋचीक ने कहा_कल्याणी ! मैंने यह संकदल्प नहीं किया था कि तुम्हारे गर्भ से ऐसा पुत्र हो, यह भयंकर कर्म करनेवाला बालक तो चरु बदल जाने के कारण ही तुम्हारे गर्भ से उत्पन्न होगा। सत्यवती बोली_मुनीवर ! आप तो इच्छा करते ही संपूर्ण लोकों की सृष्टि कर सकते हैं, फिर एक पुत्र उत्पन्न करना कौन बड़ी बात है ? मुझे तो वहीं पुत्र दीजिये जो शान्त हो, सरल हो। मेरा पौत्र भले ही उग्र स्वभाव हो जाय, किन्तु पुत्र तो मैं शान्त ही चाहती हूं।
ऋचीक ने कहा_भद्रे ! अच्छी बात है; तुमने जो कहा है, वैसा ही होगा। श्रीकृष्ण कहते हैं_तदनन्तर सत्यवती ने जमदग्नि मुनि को जन्म दिया जो बड़े तपस्वी, शान्त, और नियमों का पालन करनेवाले थे। उधर कुशिक नन्दन गाधि ने विश्वामित्र को उत्पन्न किया, जो संपूर्ण ब्राह्मणों के गुणों से सम्पन्न थे और ब्रह्मर्षि की पदवी को प्राप्त हुए। जमदग्नि ने जिस उग्र स्वभाव वाले पुत्र को उत्पन्न किया, वहीं परशुरामजी थे; वे संपूर्ण विद्याओं तथा धनुर्वेद के पारगामी विद्वान हुए। वे ही क्षत्रिय कुल का संहार करनेवाले तथा प्रज्जवलित अग्नि के समान तेजस्वी हुए। उन्होंने गन्धमादन पर्वत पर महादेवजी को प्रसन्न करके उनसे अनेकों दिव्य अस्त्र तथा अत्यंत तेजस्वी परशु प्राप्त किया। संसार में इनकी समानता करनेवाला कोई नहीं था। उन्हीं दिनों की बात है; राजा कृत वीर्य के एक अर्जुन नामक अत्यन्त तेजस्वी पुत्र हुआ, जो हैहयवंशी क्षत्रियों का स्वामी था। उसने दत्तात्रेय जी की कृपा से हजार बांहें प्राप्त की थीं। वह महान् तेजस्वी चक्रवर्ती राजा था। उसने अश्वमेघ यज्ञों में यह संपूर्ण पृथ्वी, जिसे उसने अपने बाहुबल से जीता था, ब्राह्मणों को दान कर दी थी। एक बार अग्निदेव ने उनसे भिक्षा मांगी और उसने अपनी हजारों भुजाओं के पराक्रम का भरोसा करके उन्हें भिक्षा दी। उनके बातों से अग्रभाग से प्रकट होकर अग्नि ने अनेकों गांवों, नगरों, देशों तथा गोशालाओं को जलाकर भस्म कर डाला। हवा का सहारा पाकर अग्नि का प्रचण्ड वेग बढ़ता जाता था और वे हैहयराज को साथ लेकर जंगलों और पर्वतों को जला रहे थे। उन्होंने महात्मा पांव मुनि के सूने आश्रम को भी जला दिया। इससे पांव ने रोष से भरकर अर्जुन को इस प्रकार शाप दिया _'तुमने मेरे इस जंगल को को भी जलाये बिना नहीं छोड़ा, इसलिये संग्राम में तुम्हारी इन भुजाओं को परशुरामजी काट देंगे।' अर्जुन ने इस शाप पर ध्यान नहीं दिया उसके पुत्र बहुत भली थे। वे घमंडी और क्रूर भी थे। श्रापवश वे ही अपने पिता के वध में कारण बने। एक दिन वे जमदग्नि की गाय के बछड़े को चुरा ले गये। कार्तवीर्य अर्जुन को इसका कुछ भी पता नहीं था। उस बछड़े के लिये घोर युद्ध हुआ। उसी से परशुरामजी ने रोष में भरकर अर्जुन की भुजाओं को काट डाला। फिर बछड़े को लेकर अपने आश्रम पर चले आये। अर्जुन के पुत्र बड़े मूर्ख थे, वे सब मिलकर जमदग्नि के आश्रम में गये। उस समय परशुरामजी समिधा और कुश लाने के लिये आश्रम से बाहर गये हुए थे। अर्जुन के पुत्रों ने मौका पाकर भाले से जमदग्नि का मस्तक काट गिराया। परशुरामजी जब आश्रम पर आये, तो पिता के वध से उन्हें बड़ा अमर्ष हुआ, उनके क्रोध की सीमा न रही। उन्होंने पृथ्वी को क्षत्रियों से हीन कर देने की प्रतिज्ञा करके हथियार उठाया और सबसे पहले हैहवों पर ही धावा किया।
परशुरामजी ने पराक्रम करके कार्तवीर्य के समस्त पुत्र और पौत्रों का अंत कर दिया और हजारों हैहयवंशी क्षत्रियों का सफाया कर डाला। फिर पृथ्वी को क्षत्रियों से सूनी करके इसे खून से गीली कर दिया। उस समय सैकड़ों क्षत्रिय मरने से बच गये थे; वे ही धीरे_धीरे बढ़कर महापराक्रमी भूपाल हुए। तब परशुरामजी ने फिर से अस्त्र उठाया और क्षत्रियों के बालकों तक को मार डाला।
अब क्षत्राणियों के गर्भ में ही बच्चे रह गये थे; पर उनमें से भी जो जन्म लेता, उसका पता लगाकर वे वध कर डालते थे।
उस समय कुछ ही क्षत्रिय नारियां अपने गर्भ को बचा सकीं।
 इस प्रकार इक्कीस बार क्षत्रियों का संहार करके उन्होंने अश्वमेध यज्ञ किया और यह पृथ्वी कश्यप जी को पृथ्वी दान में दे दी। तब शेष क्षत्रियों की जीवन रक्षा के लिये कश्यप जी ने परशुरामजी से कहा_राम ! तुम दक्षिण समुद्र के किनारे चले जाओ, अब मेरे राज्य में कभी निवास न करना। यह सुनकर परशुरामजी चले गये। समुद्र ने उनके लिये जगह ख़ाली कर दी, जो शूर्पारक देश के नाम से प्रसिद्ध हुआ; उसे अपरान्त भूमि भी कहते हैं। बली दुर्बलों को सताने लगे। ब्राह्मणों में से किसी की प्रभुता कायम न रही। कालचक्र से पापियों का प्रभाव बढ़ा और पृथ्वी कष्ट पाने लगी। अत्याचार से पीड़ित हो वह वसुधा रसातल में धंसने लगी। यह देखकर कश्यप ने चरुओं से सहारा देकर इसे रोका, इसलिये यह उर्वी कहलाने लगी। तब इस पृथ्वी ने अपनी रक्षा के लिये कश्यप जी को प्रसन्न करके वरदान मांगा_'ब्रह्मन् ! मैंने बहुत _से हैहयवंशी क्षत्रियों को स्त्रियों में छिपा रखा है, वे मेरी रक्षा करें।  उनके सिवा पुरुवंशी विदूरथ का भी एक पुत्र जीवित है जिसे ऋछवान् पर्वत पर रीछों ने पालकर बड़ा किया है। इसी तरह महर्षि पराशर ने दयावश राजा सौदास के पुत्रों की जान बचायी है। राजा शिवि का भी एक तेजस्वी पुत्र हैं, जिसका नाम है गोपति, उसे वन में गौओं ने पाल_पोसकर बड़ा किया है। राजा प्रार्थना का पुत्र वत्स भी जीवित हैं, जिसे गोशाला में बछड़ों ने पाला है। दिविरथ के पुत्र को महर्षि गौतम ने गंगा तट पर छिपा रखा है। महान् तेजस्वी बृहद्रथ भी जीवित हैं, जिन्हें गृध्रकूट पर्वत पर लंगूरों ने बचाया है तथा मरुतवंश में उत्पन्न बहुत _से क्षत्रिय बालकों की समुद्र ने रक्षा की है। ये राजपूत बालक भिन्न _भिन्न स्थानों पर मौजूद हैं, यदि ये मेरी रक्षा करें तो मैं स्थिर रह सकती हूं। इन बेचारों के बाप_दादा परशुरामजी द्वारा मारे गये हैं।  मैं धर्म की मर्यादा को लांघने वाले क्षत्रिय द्वारा अपनी रक्षा नहीं चाहती।  धार्मिक पुरुष के संरक्षण में ही रहूंगी। आप ही शीघ्र इसका प्रबंध कीजिये। पृथ्वी की प्रार्थना सुनकर कश्यप जी ने ऊपर बताते हुए राजकुमारों को भिन्न_भिन्न स्थानों से एकत्रित किया और उन्हें पृथ्वी के विभिन्न देशों के राज्य पर अभिषिक्त किया। आज जिनके वंश कायम हैं, ये उन्हीं के पुत्र पौत्रों में से हैं। राजन् आपके प्रश्न के अनुसार यह प्राचीन इतिहास मैंने सुना दिया। इसी प्रकार ये बातें हुईं थीं।

No comments:

Post a Comment